पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्गम इलाकों के लाेगों तक शासन की योजनाएं पहुंचाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बलरामपुर

जिला कार्यालय सभाकक्ष में नवपदस्थ कलेक्टर हीरालाल नायक ने बुधवार को समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों की पहली परिचयात्मक बैठक में कहा कि सभी लोग अपने-अपने विभाग के कार्यों व योजनाओं के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए टीम भावना के साथ गंभीरता से कार्य करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि दुर्गम इलाका होने के कारण लोगों को शासन की बहुत सी योजनाओं की जानकारी नहीं होती है, जिससे कारण पात्र व्यक्ति भी योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। नायक ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना को ग्रामीण जनता तक पहुंचाना और जिले के हर व्यक्ति को बीमा क्षेत्र का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय प्रमुखों में अच्छी क्षमता है और सभी ये काम कर सकते हैं। बैठक में वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, एसडीएम रामानुजगंज के विजय दयाराम, अपर कलेक्टर विजय कुमार कुजूर आदि अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...