ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुसमी और राजपुर का काम में लापरवाही पर वेतन रुका
बलरामपुर| छात्रवृत्ति पोर्टल 2017-18 के छात्रवृत्ति पंजीयन व प्रस्ताव कार्य को निर्धारित समयावधि में शत्-प्रतिशत पूर्ण नहीं करने एवं कार्य के प्रति गंभीर न होने के कारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी पीआर सिंह एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सेरोफिना टोप्पो का जिला शिक्षा अधिकारी ने आगामी आदेश तक अप्रैल 2018 का वेतन रोक दिया है।