पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायत प्रतिनिधियों का दल भ्रमण के लिए रायपुर रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत जिले के 101 पंचायत प्रतिनिधियों का भ्रमण दल राजधानी रायपुर के लिए बुधवार को रवाना हुआ। कलेक्टर हीरालाल नायक ने दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जनपद पंचायत बलरामपुर से 44, वाड्रफनगर से 21 एवं रामचन्द्रपुर से 36 पंचायत जनप्रतिनिधियों का भ्रमण दल रायपुर के लिए रवाना हुआ। रायपुर भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधि जंगल सफारी, पुरखौती मुक्तांगन, नया रायपुर, क्रिकेट स्टेडियम, ऊर्जा पार्क, मंत्रालय भवन, साइंस सेण्टर, विधान सभा और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण कर वहां की जानकारी प्राप्त करंेगे।

खबरें और भी हैं...