पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुर| विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाये इसके लिये प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अधिकारियों की टीम कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके रात्रि विश्राम स्थल का जायजा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर में जोर शोर से तैयारी की जा रही है। आमसभा वाले कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल मैदान में इसके लिए भव्य डोम बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल में कोई कमी न रह जाये इसके लिए कलेक्टर ने अधिकारियों की टीम बनाकर उनको जिम्मेदारी सौपी है। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री दो दिन के प्रवास के तहत 18 मई को राजपुर आगमन था लेकिन कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए अब एक दिन बाद 19 मई को मुख्यमंत्री का आगमन होगा। वे रथ से सड़क मार्ग द्वारा गणेश मोड़, बलरामपुर, पस्ता होते हुए शाम 6:10 बजे राजपुर पहुंचकर आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हॉउस में रात्रि विश्राम करेंगे। विकास यात्रा में लगभग पचास हजार से भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।

सर्किट हाऊस का हो रहा कायाकल्प: मुख्यमंत्री के नगर आगमन को लेकर सर्किट हॉउस का कायाकल्प किया जा रहा है। सर्किट हॉउस में दीवारों पर पुट्टी, रंग रोगन सहित सभी कमरों में फाल्स सीलिग, लाइट, एअर कंडीशन, एलईडी टीवी सहित नए फर्नीचर व दरवाजे लगाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...