भुइहर समाज ने विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का लिया संकल्प
बलरामपुर| जिला मुख्यालय में बुधवार को आयोजित भुइहर समाज के सम्मेलन में आगामी चुनाव में अपनी ओर से एक उम्मीदवार को मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौज्ूद लोगों ने वर्तमान विधायक के प्रति नाराजगी जताई। तेज धूप के बावजूद सामाजिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सम्मेलन मे सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर बल दिया गया है। उन्होंने वर्तमान विधायक के प्रति नाराजगी जताते हुए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने आगामी विधान सभा चुनाव में समाज से एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने का संकल्प लिया।