पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • जरहाडीह में बनेगा सब स्टेशन, 80 हजार परिवार को 6 माह के भीतर मिलेगी बिजली

जरहाडीह में बनेगा सब स्टेशन, 80 हजार परिवार को 6 माह के भीतर मिलेगी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लो वोल्टेज की समस्या के चलते बलरामपुर व चांदो के बीच एक सब स्टेशन का निर्माण

मार समाज के लोगों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख

मंगल भवन निर्माण के लिए 8 लाख रुपए

सीसी रोड बनाने 10 लाख की स्वीकृति

रोड शो के कार्यक्रम कर दिए गए रद्द

सीएम की जिले में दो आमसभा के अलावा कई जगह रोड शो भी तय था लेकिन समय की कमी व मौसम को देखते हुए रोड शो कैंसिल करना पड़ा। बलरामपुर में पहले गणेश मोड़ आगमन के बाद जरहाडीह से बलरामपुर तक रथ से रोड शो करते हुए सीएम को सभा लेनी थी। इसके बाद बलरामपुर से रथ में ही राजपुर तक जाना था। रोड शो रद्द होने से प्रशासन की तैयारी भी धरी की धरी रह गई।

खैरवार समाज के लिए बनेगा सामुदायिक भवन

सीएम ने नगर पालिका परिषद की मांगों पर कहा इनका परीक्षण करा स्वीकृति दी जाएगी। खैरवार समाज द्वारा की गई मांग पर कहा सामुदायिक भवन के लिए जगह उपलब्ध होने पर 10 लाख देंगे। वहीं नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा संग्रहण कार्य के लिए तीन महिला स्व सहायता समूहों को पंजीयन प्रमाण पत्र का वितरण किया।

जिला अस्पताल का नहीं हुआ लोकार्पण

बलरामपुर में सभा के दौरान उम्मीद थी कि सीएम जिला अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण करेंगे पर प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों के बावजूद इसका उद्घाटन नहीं किया गया। अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सौ बेड की क्षमता के अस्पताल के अनुसार यहां डाक्टर एवं मेडिकल स्टाफ की काफी कमी है, इससे लोकार्पण टाल दिया।

एसडीएम ने झंडे हटवाए तो विवाद

मंच के सामने झंडे नहीं लगाने दिए तो 3 घंटे धरने पर बैठे भाजपाई

येदियुरप्पा के इस्तीफे पर रमन ने कहा- सही किया

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के इस्तीफे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सही बताते हुए कहा प्रजातंत्र की यही मर्यादा है। अाप बहुमत साबित नहीं कर सकते तो जोर जबरदस्ती नहीं कर सकते। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा एक बार अटलजी ने भी ऐसा ही किया था। विकास यात्रा में बलरामपुर पहंुचे सीएम ने कर्नाटक मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी इस हिसाब से जो प्रयास होना चाहिए था वह किया गया। किसी दल के बहुमत के हिसाब से समर्थन नहीं था। बाकी दलों ने समर्थन नहीं दिया इसलिए येदियुरप्पा ने इस्तीफा देकर सही किया है।

खबरें और भी हैं...