पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • जिले मेंे सीएम की विकास यात्रा 18 से, 148 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

जिले मेंे सीएम की विकास यात्रा 18 से, 148 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलरामपुर| मुख्यमत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के तहत जिले में 18 मई को आयोजित आमसभा में 148 करोड़ 76 लाख रूपए के 59 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह 18 मई को विकास यात्रा कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय जिला प्रवास पर रहेंगे। वे 18 मई को दोपहर 3 बजे गणेशमोड़ में आयोजित स्वागत सभा, 3.50 बजे बलरामपुर, शाम 5.10 बजे पस्ता तथा 6.10 बजे राजपुर में आयोजित आमसभा को सम्बोधित कर रात्रि विश्राम करेंगे। 19 मई को प्रातः 9.30 बजे सर्किट हाऊस राजपुर में वे प्रेस कान्फ्रेस लेंगे।

मुख्यमंत्री के राजपुर के हाईस्कूल ग्राउण्ड में होने वाली आमसभा स्थल की तैयारी व्यवस्था का जायजा कलेक्टर हीरालाल नायक एवं पुलिस अधीक्षक टीआर कोसिमा ने लिया। उन्होंने तैयारी का अवलोकन कर अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि राजपुर के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के ग्राउण्ड में सीएम की आमसभा होगी।

खबरें और भी हैं...