पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बलरामपुर में भी फेडरेशन ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर में भी फेडरेशन ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलरामपुर| कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फेडरेशन ने भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादों को याद दिलाते हुए उसे पूरा करने की मांग की। उनकी मुख्य मांगों में कर्मचारी अधिकारी को पूर्ण सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान का लाभ देने, लिपिक व अन्य संवर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, सातवें वेतनमान का एरियर्स प्रदान करना आदि हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बीएस सिदार, रेंजर्स एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष अशोक तिवारी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...