सीटू ने खदान के मुहाने पर किया विरोध प्रदर्शन
भास्कर संवाददाता|बिश्रामपुर
कामर्शियल कोल माइनिंग के सरकारी फैसले के विरोध में सीटू यूनियन ने क्षेत्र के सभी खदान मुहानाें के बाहर गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू के केंद्रीय उपमहासचिव ललन सोनी ने बताया कि सरकार से इस काला कानून को वापस लेने नारेबाजी के साथ विरोध दिवस के रुप में मनाया गया। मजदूरों ने भी कार्यक्रम में अपनी अच्छी खासी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान मजदूरों को कामर्शियल माइनिंग से मजदूर व कोल इंडिया को होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया। विरोध दिवस को सफल बनाने जेपी पांडेय, रामलाल, बुधराम, शत्रुघनलाल, रामदुलार अकबर के नेतृत्व में कुम्दा 7/8 बलरामपुर खदान के कर्मचारी उपस्थित थे। विरोध प्रदर्शन सीटू द्वारा सभी खदानों में किया गया।