पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ग्रामीणों ने जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने की दी धमकी

ग्रामीणों ने जांच की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन करने की दी धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को आबादी क्षेत्र में नक्शे के विपरीत बिजली लाइन बिछाने के विरोध में चौधरीवास के ग्रामीण एकजुट हुए और रोष प्रकट करते हुए आगामी कार्रवाई की रूपरेखा बनाई। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि अगर विभाग के अधिकारी आबादी क्षेत्र से जबरन लाइन बिछाने का कार्य करेंगे तो सचिवालय के सामने धरना देंगे।

ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि बिजली निगम के समस्त अधिकारी एक भाजपा नेता के इशारे पर गलत काम करना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जब वे निगम के डायरेक्टर से मिले थे तो उन्होंने भी धमकाकर वहां से निकाल दिया। अब ग्रामीण एकजुट होकर आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। चौधरीवास निवासी उपभोक्ता कृष्ण कुमार ने अपनी यूनिट फौजी आयल मील के लिए बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद विभाग की ओर से एस्टीमेट और नक्शा तैयार किया गया। इसके बाद विभाग की ओर से 26 मार्च को नक्शे के अनुसार पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया। जैसे ही पोल लाइन भाजपा नेता के भाई के खेत के पास पहुंची तो उसने कार्य रुकवा दिया और इस लाइन को दूसरी तरफ आबादी क्षेत्र से निकालने की बात कही। हालांकि यह पोल लाईन पीडब्ल्यूडी की जमीन से जा रही थी। इसके बाद उपभोक्ता कृष्ण कुमार ने इस बात की शिकायत विभाग के अधिकारियों को की। कृष्ण का आरोप है कि विभाग के आला अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर पूरे कार्य को उचित बताया मगर काम पूरा करने में सभी ने हाथ खड़े कर दिए। इस बारे में बिजली निगम के एसई रजनीश गर्ग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग किसी के घर के ऊपर से कोई लाइन नहीं बिछाएगा। जो पूर्व में नक्शा बनाया गया था उसे रिवाइज कर दिया है।

खबरें और भी हैं...