पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • डिपो में पहुंचा खराब गेहूं देख बिफरे ग्रामीणों ने जताया रोष

डिपो में पहुंचा खराब गेहूं देख बिफरे ग्रामीणों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सरसाना में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बांटे जा रहे राशन में घटिया स्तर और भीगा हुआ गेहूं बांटा जा रहा है। उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर काफी रोष है। रविवार को डिपो होल्डर ने जैसे ही गेहूं के बैग खोले तो उनमें कचरा और दागी अनाज निकला।

घटिया स्तर के अनाज को देखकर उपभोक्ता भड़क गए और राशन लेने से मना कर दिया। ग्रामीणों और डिपो होल्डर की ओर से इस बात की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई। निम्न स्तर का गेहूं देखकर ग्रामीणों में काफी रोष है। उपभोक्ताओं का कहना है कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बांटे जा रहे गेहूं खाना तो दूर पशुओं के डालने के लायक भी नहीं है। ग्रामीणों और डिपो होल्डर की ओर से इस बारे में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। इस बारे में गांव के डिपो होल्डर कृष्ण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में घटिया स्तर के अनाज की विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। सूचना के बाद एफसीआई के अधिकारी गांव में पहुंचे थे। उन्होंने खराब गेहूं के बैग वापस करने की बात कही है। ग्रामीणों को साफ अनाज ही बांटा जाएगा।

सफाई कर्मियों ने नपा कार्यालय पर जड़ा ताला

उकलाना मंडी | पिछले 10 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नपा सफाई कर्मियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर सोमवार सुबह नगरपालिका कार्यालय पर ताला जड़ दिया और कार्यालय के सभी कर्मचारियों को अंदर घुसने से रोक दिया। जिसके बाद सभी स्टाफ कर्मचारी कार्यालय खोलकर अंदर जाने के लिए घंटों तक जूझते रहे लेकिन सफाई कर्मियों ने कार्यालय का ताला खोलने से मना कर दिया। वहीं, कार्यालय के बाहर पिछले 10 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने सरकार और प्रशासन का विरोध किया।

खबरें और भी हैं...