पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बिजली कटौती पर बालसमंद अौर पानी को लेकर अग्रोहा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिजली कटौती पर बालसमंद अौर पानी को लेकर अग्रोहा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले काफी दिनों से बिजली की कटौती झेल रहे बालसमंद कस्बे के लोगों ने सोमवार को सब डिविजन कार्यालय पर रोष प्रकट किया। सुबह करीब 11 बजे ही ग्रामीणों को निगम कार्यालय में जमावड़ा लग गया और निगम के अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर कस्बे के मौजिज लोग मौके पर पहुंचे और भड़के हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों का कहना था कि कस्बे के लोग काफी दिनों से बिजली की किल्लत झेल रहे हैं। करीब 14 हजार घरों की आबादी वाले कस्बे में नियमित बिजली सप्लाई न देकर उनके साथ निगम की ओर नाइंसाफी की जा रही है। इधर निगम कार्यालय में ग्रामीणों के एकजुट होने की सूचना पर आईटीआई के छात्र भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन में शामिल हो गए। छात्रों का कहना था कि आईटीआई परिसर में भी बिजली न होने के कारण उन्हें भयंकर गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ती है। करीब डेढ़ घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों की ओर से निगम अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंप कर नियमित बिजली सप्लाई की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना था कि अगर कस्बे में नियमित बिजली सप्लाई नहीं दी गई तो वे इस बार उग्र प्रदर्शन करेंगे।

निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण।

जल्द दूर होगी समस्या

कस्बे के लोगों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है। इस बात को वे विभाग के ऊपरी अधिकारियों के संज्ञान में ला चुके हैं। खेदड़ प्लांट से सप्लाई शुरू होते ही कस्बे में नियमित बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। अनील कुमार, जेई बिजली निगम।

सड़क पर उतर महिलाओं ने जताया विरोध

अग्रोहा चौक पर पेयजल समस्या काे लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

अग्रोहा| अग्रोहा चौक पर पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने इनेलो की उकलाना हलका प्रधान ललिता टाक के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पानी की समस्या के समाधान के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला को भी ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मटका फोड़ प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए भाजपा सरकार व प्रशासन जिम्मेदार होगा। सांसद ने आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या का समाधान करवाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिये गये हैं।

सिवानी में सरसों खरीद के आश्वासन पर धरना खत्म

सिवानी मंडी | अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से सरसों की खरीद शुरू करवाने व खरीद में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर सोमवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। प्रशासन की ओर से खरीद जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया। किसानों की ओर से जारी धरना स्थगित कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...