बालसमंद | भिवानी रोहिल्ला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर निजी स्कूलों को तो मात दी ही है साथ ही हर बार की तरह एक कीर्तिमान भी रचा है। स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने पर ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ में जश्न का माहौल है। प्राचार्य सत्यव्रत ने बताया कि उनके स्कूल में दसवीं कक्षा में कुल तीस छात्र थे। जिसमें से गांव की ही छात्रा पूजा ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बोर्ड मेरिट हासिल की है। वहीं 17 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। स्कूल का 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी 95 प्रतिशत रहा था। सरपंच प्रतिनिधि चांदीराम, बलजीत सिंह नंबरदार, राजेश पंच, संजय फौजी आदि का कहना था हर वर्ष की भांति इस बार भी स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। ग्रामीणों की ओर स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा।