पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बिजली कटौती पर बालसमंद के ग्रामीणों ने िनगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बिजली कटौती पर बालसमंद के ग्रामीणों ने िनगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालसमंद | पिछले काफी दिनों से बिजली की कटौती झेल रहे बालसमंद कस्बे के लोगों ने सोमवार को सब डिविजन कार्यालय पर रोष प्रकट किया। सुबह करीब 11 बजे ही ग्रामीणों को निगम कार्यालय में जमावड़ा लग गया और निगम के अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर कस्बे के मौजिज लोग मौके पर पहुंचे और भड़के हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।

ग्रामीणों का कहना था कि कस्बे के लोग काफी दिनों से बिजली की किल्लत झेल रहे हैं। करीब 14 हजार घरों की आबादी वाले कस्बे में नियमित बिजली सप्लाई न देकर उनके साथ निगम की ओर नाइंसाफी की जा रही है। इधर निगम कार्यालय में ग्रामीणों के एकजुट होने की सूचना पर आईटीआई के छात्र भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन में शामिल हो गए। छात्रों का कहना था कि आईटीआई परिसर में भी बिजली न होने के कारण उन्हें भयंकर गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ती है। करीब डेढ़ घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों की ओर से निगम अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंप कर नियमित बिजली सप्लाई की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना था कि अगर कस्बे में नियमित बिजली सप्लाई नहीं दी गई तो वे इस बार उग्र प्रदर्शन करेंगे।

बिजली की नियमित सप्लाई जल्द होगी शुरू : जेई

कस्बे के लोगों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है। इस बात को वे विभाग के ऊपरी अधिकारियों के संज्ञान में ला चुके हैं। खेदड़ प्लांट से सप्लाई शुरू होते ही कस्बे में नियमित बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। अनील कुमार, जेई बिजली निगम

खबरें और भी हैं...