पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 19 गांवों का Rs.1 करोड़ 6 हजार का आबियाना बकाया अब लापरवाही बरतने पर नंबरदारों पर होगी कार्रवाई

19 गांवों का Rs.1 करोड़ 6 हजार का आबियाना बकाया अब लापरवाही बरतने पर नंबरदारों पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब आबियाना राशि वसूली में लापरवाही बरतने या वसूली की राशि को विभाग में समय पर न जमा करवाने वाले नंबरदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब रहे कि जिलेभर में करोड़ों की आबियाना राशि बकाया है। बालसमंद सब तहसील में 19 गांव आते हैं।

सब तहसील बालसमंद के इन 19 गांवों का 1 करोड़ 6 हजार 892 रुपए की आबियाना राशि बकाया है। अगर पूरे जिले की बात की जाए तो जिलेभर में कई करोड़ रुपए की आबियाना राशि बकाया है। केवल 19 गांवों में आबियाना की एक करोड़ की राशि बकाया होना अधिकतर नंबरदारों की उदासीनता दर्शा रही है। वहीं कई गावों के नंबरदारों की ओर से किसानों से तो आबियाना वसूल लिया जाता है मगर वे इस राशि को राजस्व विभाग को समय पर जमा नहीं करवाते हैं। हालांकि विभाग की ओर से नंबरदारों को समय-समय पर आबियाना वसूली के निर्देश जारी किए जाते हैं।

विभाग की ओर से नंबरदारों को किसानों की बकाया आबियाना वसूली व वसूल की गई राशि को विभाग को जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। अगर फिर भी नंबरदार इस मामले में लापरवाही बरतते हैं तो विभाग उन पर कार्रवाई करने के मूड में है।

सरकार किसानों से नहरी भूमि कर के रूप में राशि वसूलती है। उसे आबियाना कहते हैं। यह राशि रवि और खरीफ के सीजन की अलग -अलग होती है। सिंचाई विभाग की ओर से हर वर्ष नहरी कृषि भूमि की खतौनी तैयार कर आबियाना वसूली के लिए राजस्व विभाग को भेजा जाता है। इसके बाद राजस्व विभाग किसानों से नंबरदारों के माध्यम से इस राशि को वसूलता है। सिंचाई विभाग इस राशि को सरकार को भेज देता है। आबियाना वसूली की राशि में से नंबरदारों को 10 प्रतिशत मेहनताने के रूप में मिलता है।

नियमानुसार होगी कार्रवाई

सभी नंबरदारों को बकाया आबियाना राशि वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। अगर फिर भी कोई नंबरदार इस मामले में लापरवाही बरतेगा तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। जगरूप सिंह, सब तहसील बालसमंद के नायब तहसीलदार।

जानिए क्या है आबियाना

खबरें और भी हैं...