बालसमुद | पानवा में स्थित ग्लूकोज बॉटल निर्माण कंपनी पीडीपीएल प्रालि. के मुख्य गेट पर रविवार को सुबह सैकडों श्रमिकों ने लामबंद होकर प्रदर्शन कर कंपनी में कार्य बंद करने के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में श्रमिक सीधे कंपनी पहुंचे और कार्य चालू किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी लगाई गई थी। रविवार को पीडीपीएल कंपनी में दस श्रमिकों के गेट बंद के विरोध को लेकर हंगामा हुआ था। सोमवार को बिन कोई निर्णय के बाद भी कंपनी में श्रमिक काम के लिए पहुंच गए। सीनियर एचआर, पीडीपीएल प्रालि. पानवा राजेश लोहानी ने बताया सोमवार को सभी श्रमिक कम्पनी में काम करने पहुंचे। रोजाना की तरह पूर्ण रूप से चालू रही। जिन श्रमिकों के गेट बंद किए गए हैं उनका निर्णय प्रबंधन के विचाराधीन है।