पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 श्रमिकों काे काम से रोका तो 400 ने किया प्रदर्शन

10 श्रमिकों काे काम से रोका तो 400 ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक श्रमिक के ग्लूकोज बॉटल पर गलत लोगो लगाने व उसका समर्थन करने वाले अन्य 9 लोगों काे काम पर आने राेकने का श्रमिकों ने विरोध किया। रविवार सुबह पानवा स्थित ग्लूकोज बॉटल निर्माण कंपनी पीडीपीएल प्रा.लि के मुख्य गेट पर 400 श्रमिकों ने प्रदर्शन किया।

कंपनी प्रबंधन पर मनमानी व शोषण का आरोप लगाकर नारेबाजी की। भारतीय मजदूर संघ व जनप्रतिनिधि भी श्रमिकों के समर्थन में पहुंचे। श्रमिकों ने बताया पीडीपीएल कंपनी ने 21 अप्रैल को श्रमिक शिवम पटेल सलीमपुरा का गेट बंद कर दिया था। इसकी सूचना मिलने पर 2 श्रमिक कंपनी प्रबंधन से बात करने पहुंचे। इनसे अभद्र व्यवहार कर इनका भी प्रवेश बंद कर दिया। इस तरह एक माह में कंपनी प्रबंधन ने पंकज पटेल बलखड़, धर्मेंद्र पटेल व मनीष पटेल महाराजखेड़ी, शुभम पटेल धामनोद, कैलाश पटेल रेगवां, मुरारी पटेल ओझर, दीपक पटेल बलगांव, राहुल पटेल व योगेश बैरागी मंडलेश्वर का गेट बंद कर दिया।

कंपनी गेट पर बैठकर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया।

श्रमिक से मारपीट नहीं की। बॉटल पर लेबल गलत लगाने व जानबूझकर गलती छुपाने के कारण श्रमिक शिवम का गेट बंद किया था। उसका साथ देने वाले कुछ अन्य श्रमिकों से कुछ समय के लिए काम बंद कराया है। उन्हें हम वापस बुला लेंगे। - राजेश लोहानी, सीनियर एचआर, पीडीपीएल पानवा

खबरें और भी हैं...