पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा सड़क पर बना गड्ढा

बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा सड़क पर बना गड्ढा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांकी | प्रखंड के कर्पूरी चौक के निकट पांकी बालूमाथ मुख्य पथ पर महीनों से एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है जो किसी बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा है। मुख्य चौक पर बने इस गड्ढे पर ना ही प्रशासन की नजर है और ना ही किसी जनप्रतिनिधि की। जबकि इस सड़क से हर रोज दर्जनों जनप्रतिनिधि व प्रशासन का आना-जाना लगा रहता है। कुछ दिन पूर्व आसपास के लोगों के द्वारा गड्ढे को भर दिया गया था। लेकिन बारिश के कारण गड्ढे ने पुनः अपना आकार ले लिया। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने के कारण कई वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व कई वाहनों को असंतुलित होते हुए भी देखा गया है। उल्लेखनीय है कि पांकी बालूमाथ मुख्य पथ का निर्माण कार्य जोरों पर है व पांकी कर्पूरी चौक तक निर्माण कार्य पहुंचने में महीनों लग सकता है। ऐसे में इस बड़े गड्ढे की अनदेखी करना घातक साबित हो सकता है।

खबरें और भी हैं...