पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीडीओ से ग्रामीणों ने की चुनाव रद्द करने की मांग

बीडीओ से ग्रामीणों ने की चुनाव रद्द करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालूमाथ के मुरपा ग्राम के ग्रामीणों ने बालूमाथ बीडीआे मो. परवेज को आवेदन देकर ग्राम विकास समिति चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि जिन लोगों का चयन किया गया है, उनमें अधिकांश ग्राम प्रधान के रिश्तेदार हैं तथा पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कुछ बिचौलियों की मिलीभगत से ग्रामीणों को बिना सूचना दिए चुनाव की खानापूर्ति की गई है। आवेदन में सतीश सिंह, धर्मेंद्र प्रज, बांदो यादव, मो. लियाकत, विजय रजक, दिनेश ठाकुर, सुल्तान मियां, मनोज साव, विजय यादव, मुस्तकीम मियां, प्रकाश नायक समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर अंकित हैं।

खबरें और भी हैं...