पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारियातू में अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोग हुए घायल

बारियातू में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग हुए घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारियातू प्रखंड के रोन्हे मोड़ पर कोठवारा से कुंडी कोलियरी माइंस आ रही 12 चक्का (डब्ल्यूबी11डी-6422) व चंदवा साइडिंग से आम्रपाली जा रही हाइवा (जेएच13सी-2613) के चकमे में आकर ट्रक पेड़ में टकरा गया। हादसे में चालक घायल हो गया। उसे हल्की चोट आई है।

गोनियां के समीप भी हुआ हादसा : गोनियां के समीप डगबंदी एनएच 99 के पास औरंगाबाद से आ रहा 12 चक्का ट्रक (बीआरआे 2 डब्ल्यू-4602) में हाइवा वाहन ने सीधे टक्कर मार दी, जिससे हाइवा सहित दोनों ट्रक के चालक व उपचालक भी घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से चालक और उपचालक को बालूमाथ सीएचसी भिजवाया गया। घटना की सूचना बालूमाथ थाना को दे दी गई है।

बारियातू में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व हाइवा।

खबरें और भी हैं...