पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज निकलेगी रुद्र महायज्ञ की भव्य कलशयात्रा

आज निकलेगी रुद्र महायज्ञ की भव्य कलशयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालूमाथ | बालूमाथ प्रखंड के चमातू ग्राम में मंगलवार से शुरू होनेवाले श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के उपमुखिया हीरामन पद ने बताया कि यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्री रूद्र महायज्ञ की शुरूआत मंगलवार को भव्य कलशयात्रा से होगी। 18 अप्रैल को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि मंथन, आग्नेय प्रकार यज्ञ प्रारंभ एवं प्राण-प्रतिष्ठा प्रारंभ, 20 अप्रैल को नगर भ्रमण एवं प्राण-प्रतिष्ठा, 23 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारा एवं यज्ञाचार्यों की विदाई की जाएगी। उपमुखिया हीरामन ने बताया कि रोजाना 17 से 23 अप्रैल तक सुबह 6 बजे से संध्या 6 बजे तक यज्ञ पूजन, हवन एवं संध्या 6 से रात्रि 9 बजे तक कथा प्रवचन एवं नौ बजे के बाद अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...