21 को बालूमाथ में पारा शिक्षक करेंगे पदयात्रा
बालूमाथ | बालूमाथ बेसिक स्कूल परिसर में सोमवार को संघ के अध्यक्ष उमेश प्रसाद साहू की अध्यक्षता में पारा शिक्षकाें की बैठक हुई। बैठक में उमेश साहू ने कहा कि आगामी 24 अप्रैल को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकाल के लिए घेराव किया जाएगा। इसके लिए 21 अप्रैल को बालूमाथ में पदयात्रा का भी कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उमेश ने सभी पारा शिक्षकों से सहयोग करने की अपील की है। बैठक में दशरथ ठाकुर, विनोद साहू, ललन कुमार यादव, उपेंद्र दुबे, अरविंद सिंह, भुनेश्वर पांडेय, बालेश्वर यादव, पंकज यादव, घनश्याम प्रजापति, रेखा कुमारी, रंजू देवी, सोनी कुमारी, अशेश्वर गंझू, विमल यादव, संजय साहू समेत कई लोग मौजूद थे।