पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में लोगों को बताए गए योग के गुर और फायदे

शिविर में लोगों को बताए गए योग के गुर और फायदे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालूमाथ | पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तत्वावधान में बालूमाथ प्रखंड के चमातू शिव मंदिर परिसर में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। योग प्रचारक घनश्याम जी ने उपस्थित ग्रामीणों को योग सिखलाया। शिविर के समापन समारोह में घनश्याम जी ने बताया कि हर ग्रामीण को योग करना चाहिए। स्वस्थ व निरोग रहने के लिए करो योग रहो निरोग के नारे को समझाया। उन्होंने आठ प्राणायामों भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वाहया, उज्जयी, भ्रामरी, उद्गीत, प्रणव समेत बारह आसनों में मांडुकासन, शसकासन व वक्रासन, गोमुखासन, मकरासन, भागांश, शलभासन, मर्कटासन, पवनमुक्तासन, पादवृतासन, चकरासन, श्वासन एवं लाइट एक्सरसाइज के 13 अभ्यास, दंडाभ्यास के 20 अभ्यास व सूर्य नमस्कार समेत कई योगों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि भारत स्वाभिमान ग्राम समिति की नौ सदस्य टीम का गठन हुआ है, जिसमें शामिल अर्जुन ठाकुर व विजय साव ने आजीवन नि:शुल्क योग शिक्षा चलाने का निर्णय लिया है। इस योग शिविर में हीरामन प्रसाद प्रभारी बनाये गए हैं। वहीं, विशेश्वर गंझू, राजेंद्र राम, पंकज कुमार, विजय यादव, अनीता देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...