बालूमाथ | बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में रविवार को बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बालूमाथ बीडीओ मो. परवेज आलम ने की। बैठक में बीडीओ ने स्वयं सहायता समूह व सखी मंडल को 30 मई तक ओडीएफ कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना में अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बीडीओ ने उपस्थित मुखिया व पंचायत सेवक को निर्देशित करते हुए कहा कि मानसून आने से पूर्व अधूरे प्रधानमंत्री आवास योजना को शीघ्र पूरा करें। बीडीओ आलम ने आदिवासी विकास समिति के गठन की भी समीक्षा की। प्रखंड स्तर पर चल रहे मनरेगा के अंतर्गत जो भी योजनाएं संचालित हैं, उसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक में बीपीएम आलोक कुमार, प्रधानमंत्री आवास योजना के बीपीएम विपिन सिंह, मुखिया ऐश्वर्य उरांव, सुरेंद्र उरांव, सुशीला देवी, सुमन देवी, सोहराय भगत, पंचायत सेवक सुरेश यादव, यदु राम, गंगेश्वर साहू समेत कई लोग उपस्थित थे।