पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस छावनी में तब्दील रहा बीराटोली कोल साइडिंग

पुलिस छावनी में तब्दील रहा बीराटोली कोल साइडिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस छावनी में तब्दील रहा बीराटोली कोल साइडिंग

मंगलवार को बीराटोली कोल साइडिंग पुलिस छावनी में तब्दील रहा। उक्त स्थल पर समिति सदस्य सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे। साथ ही स्थल के आसपास किसी बाहरी या फिर मीडिया तक को जाने पर सख्त विरोध करते हुए वापस कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार को एसडीपीओ अनुज उरांव के नेतृत्व में चंदवा व बालूमाथ थाना के पुलिस के अलावे सैप के जवानों के साथ कथित कोल साइडिंग पहुंचे, जहां से लोगों का जमावड़ा तितर-बितर हो गया।

रैक लोडिंग को लेकर दो समिति में वर्चस्व की लड़ाई

बीराटोली रेलवे स्टेशन की जांच के क्रम में पाया गया कि यहां दो समिति में वर्चस्व की लड़ाई आरंभ हो गई है। बीराटोली कोल साइडिंग श्रमिक समिति द्वारा दो स्थलों पर कोयला डंपिंग किया गया है। वहीं, दूसरा नगर सहयोग समिति द्वारा कोयला भंडारण को लेकर भूमि समतलीकरण कार्य किया जा रहा है। इसमें दोनों ओर से जमीन को लेकर स्वामित्व बताया जा रहा है। कब्जेवाले जमीन से कोयला वाहन नहीं जाने को लेकर वाकयुद्ध भी होता दिखा। इधर, खबर लिखे जाने तक पुलिस के समक्ष किसी समिति द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया था। नगर सहयोग समिति के अध्यक्ष गोकुल नाथ शाही हैं। अधिकारियों ने दोनों समिति को स्पष्ट रुप से कहा है कि जिनके पास रेलवे व कोल कंपनी का कार्यादेश है, वे काम करें। गांव का माहौल किसी भी सूरत में खराब नहीं होना चाहिए, अन्यथा पुलिस कङ़ी कार्रवाई करेगी और किसी भी विवाद के लिए दोनों समिति के अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।

खबरें और भी हैं...