बालूमाथ में अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन
बालूमाथ | मेन रोड में गुलाम मुर्तुजा कॉम्पलेक्स स्थित हिंदुस्तान मेडिकल हॉल परिसर में मंगलवार को अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन किया गया। साईं क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से खुले इस अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन बालूमाथ के एक साधारण वृद्ध किसान ब्रह्मदेव रजक ने फीता काटकर किया। बालूमाथ क्षेत्र का यह पहला और एकमात्र अल्ट्रासाउंड केंद्र है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के लगे इस अल्ट्रासाउंड मशीन के संबंध में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरिता ने बताया कि बालूमाथ सहित इस क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर जावेद अख्तर, डॉक्टर रोहित कुमार, लखन लाल, डॉक्टर एके विश्वास एवं आबिद हसन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।