परिजन से कहासुनी के बाद युवक ने जहर खाया, रिम्स हुआ रेफर
बालूमाथ | बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर ग्राम में मंगलवार की रात बेजन गंझू के पुत्र विष्णु गंझू (18) ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर परिवार में ही विवाद हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली, जिससे वह अचेत हो गया। अचेतावस्था में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक डॉक्टर सुरेश राम ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया।
सास से विवाद के बाद महिला ने जहर खाया
बालूमाथ थाना क्षेत्र के साल्वे ग्राम निवासी मुरारी राणा की प|ी बिकीनी देवी (48) ने घर में हुए विवाद के बाद कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने बिकीनी देवी को अचेतावस्था में बालूमाथ अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बिकीनी देवी की सास के साथ कुछ विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक दवा खा ली।