पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, रिम्स रेफर

करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, रिम्स रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालूमाथ | बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर ग्राम में बुधवार की सुबह बिजली की करंट की चपेट में आने से शनिचर गंझू के पुत्र जोधन गंझू (22) गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने घायलावस्था में जोधन गंझूू को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक डॉक्टर सुरेश राम ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि जोधन गंझू अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था कि इसी क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसका 60 प्रतिशत शरीर झुलस गया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे एंबुलेंस से उसे रिम्स ले गए हैं।

खबरें और भी हैं...