पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माणाधीन रेल पुल का पिलर गिरने से एक मजदूर की मौत

निर्माणाधीन रेल पुल का पिलर गिरने से एक मजदूर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोरी-शिवपुर रेल लाइन पर शनिवार की शाम निर्माणाधीन पुल नंबर 27 का पिलर धराशायी होँने से काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह स्थल बुकरु गांव के समीप है। इस घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मजदूर गंगेश्वर यादव (45) चतरा जिला के रामपुर गांव का रहनेवाला था, जबकि घायल राजेश यादव चतरा जिले के लावालौंग के सोहर गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची बालूमाथ पुलिस ने घायल राजेश को इलाज के लिए सीएचसी बालूमाथ लाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राॅयल इंफ़्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा था। शनिवार की देर शाम अचानक पुल का एक पिलर गिर गया, जिस कारण यह घटना घटी। गौरतलब हो कि 16 अप्रैल को भी इसी निर्माण स्थल पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के कारीमाटी गांव के मजदूर नरेश यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल लातेहार भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...