पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुल्हाड़ी से पति की हत्या लाश चार दिन तंबू में रखा

कुल्हाड़ी से पति की हत्या लाश चार दिन तंबू में रखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के सीरम गांव स्थित मनोज साव चिमनी ईंट भट्ठा में काम कर रहे मजदूर उमेश भुइयां पिता नगवा भुइयां (42) बारी (जोखाटोला) की हत्या उसकी प|ी संगीता देवी ने कुल्हाड़ी से मारकर कर दी। यह घटना मंगलवार की है।

मृतक उमेश अपनी प|ी संगीता व चार बच्चों के साथ चिमनी ईंट भट्ठा में काम करने गया था। पुलिस ने आरोपी प|ी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने पति की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। उसने कहा है कि मेरे पति शराब पीकर प्रतिदिन आते थे व मारपीट करते थे। इससे तंग आकर मैंने कुल्हाड़ी से उनपर प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या आरोपी संगीता ने बताया कि मंगलवार की शाम में भी शराब के नशे में धुत होकर आए थे।

हमलोग जिस तंबू में रहते थे, वहां पहुंचते ही उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दिया। जिसके बाद मैंने गुस्से से कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जब उनकी मौत हो गई तो मैंने शव को प्लास्टिक में लपेट दिया और तंबू में ही कच्चे ईंट से उन्हें ढंक दिया। सबसे चौंकाऊं बात यह है कि चार दिनों तक वह महिला अपने दो पुत्र व पुत्री के साथ रहती रही और खाना-पीना भी खाया। शनिवार को जब दुर्गंध आने लगी तो आसपास के ईंट भट्ठेदारों व मजदूरों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान संगीता ने अपने पति के घर जाने की बात कही थी। खोजबीन के बाद जब उसके तंबू से ईंट हटाकर प्लास्टिक हटाया गया तो उमेश भुइयां का शव देखकर लोग दंग रह गए।

इसके बाद घटना की सूचना बालूमाथ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। हत्या की आरोपी प|ी संगीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा। उक्त भट्ठा रांची जिला के खलारी थाना क्षेत्र के हेसालौंग निवासी मनोज साव की बताई जाती है।

बालूमाथ में गिरफ्तार प|ी संगीता देवी।

खबरें और भी हैं...