पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलयात्रा के साथ महायज्ञ शुरू, चमातू हुआ भक्तिमय

जलयात्रा के साथ महायज्ञ शुरू, चमातू हुआ भक्तिमय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालूमाथ में श्री रूद्र महायज्ञ के कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु

बालूमाथ | प्रखंड के चमातू गांव में जलयात्रा के साथ मंगलवार से सात दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ शुरू हो गया है। हजारों श्रद्धालु आरा डैम से जल लेकर जय भोलेनाथ, जय श्रीराम, हर-हर महादेव के नारा लगाते हुए आेजा, अमरवाडीह, हहरूआ, तिलैयाटांड़ ठाकुरबाड़ी, बाजारटांड़ होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां श्री गोविंदाचार्य महाराज जी पीठाधीश्वर के सान्निध्य में यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस यज्ञ में प्रवचनकर्ता वाराणसी से आए साध्वी शिरोमणि शास्त्री एवं रामशास्त्री जी मुख्य रूप से उपस्थित हैं। यज्ञ में रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन रात 9 से 11 बजे तक नाटक के माध्यम से पंडित श्री रामायण तिवारी की मंडली द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा तथा भंडारा भी होगा। महायज्ञ का विधिवत समापन 23 अप्रैल को होगा। इधर, महायज्ञ शुरू होने से आसपास के गांव भक्तिमय हो गए हैं। महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुआें में उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर चेतलाल राम, त्रिवेणी साव, हीरामन प्रसाद, सीतामन राम, अनिल प्रसाद, शीतल साव, विशुन साव, खुशियाल साव, दिलीप लोहरा समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...