बालूमाथ में सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन
बालूमाथ | मां वैष्णवी ट्रस्ट रांची द्वारा संचालित बुधवार को कृष्णापुरी के समीप सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल का समाजसेवी शशिभूषण प्रसाद सिन्हा ने उद्घाटन किया। ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि बालूमाथ में स्कूल खोलकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस स्कूल के खुलने से यहां के अभिभावकों को काफी सहूलियत होगी। ट्रस्ट की सचिव प्रतिमा तिवारी ने कहा कि स्कूल खुलने से यहां के बच्चियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी। मौके पर डायरेक्टर दीपा सिन्हा, अरविंद कुमार तिवारी, प्रिंसिपल मनोज कुमार ने भी स्कूल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सिलाजी सिंह, सुप्रिया सिंह, अंदरगोप, पूजा देवी, सोनू यादव, पवनदेव प्रसाद, कुलदीप डुंगडुंग, विनीता सिंह, लालदीप यादव, गिरेंद्र यादव, पंकज दास, नीरज चौबे, अनुज कुमार तिवारी, अरिहंत तिवारी, बीरेंद्र यादव, राणा प्रसाद यादव, मुकेश कुमार समेत दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे।