पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाजे बाजे से निकाली कलश यात्रा

गाजे-बाजे से निकाली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बामनवास. डूंगर वाडा में बुधवार से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर कलश यात्रा निकालते ग्रामीण । उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ।

आरती के बाद भागवत कथा, श्रोता भजनों पर भावविभोर

भास्कर न्यूज | बामनवास

डूंगरवाड़ा में बुधवार से शुरू होने वाली श्रीमद‌्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। संयोजक प्यारेलाल ठेकेदार ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह आठ बजे किया गया। यात्रा शिव मंदिर से रवाना होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। मार्ग से लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

बैंड बाजे एवं आतिशबाजी के साथ साथ धूमधाम के साथ निकाली गई कलश यात्रा में ग्रामीण परिधानों से सजी संवरी महिलाएं 151 मंगल कलश के साथ बड़ा ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रही थी वही युवक डीजे पर बज रहे भजनों पर नाच कर भावविभोर हो रहे थे। दो घंटे के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची जहां आरती के पश्चात कथा आरंभ की गई कथा वाचक पं. अशोक आचार्य ने लोगों को प्रथम दिन कथा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कलियुग केवल नाम अघारा, सुमिरि सुमिरि नर उतरही पारा। अर्थात कलियुग में भगवान के नाम लेने से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। अंत में कथा समाप्ति के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...