पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरिंग से मोटर निकालते समय पट्टी टूटी, दबने से युवक की मौत

बोरिंग से मोटर निकालते समय पट्टी टूटी, दबने से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बामनवास/रिवाली

आंतरी क्षेत्र के अमावरा ग्राम पंचायत की बडी की ढाणी में खेत पर लगे बोरिंग की खराब मोटर को बाहर निकालते समय पट्टी टूट जाने से इसके नीचे दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक का सोमवार को बामनवास के राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

ढाणी के विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि ढाणी के पास ही गिर्राजप्रसाद शर्मा के खेत पर बोरिंग लगी हुई है। बोरिंग पर उन्होंने चबूतरा बनवा रखा है और इसके दोनों तरफ दो खड़ी पट्टियां गाड़ रखी हैं। इन पट्टियों के ऊपर लोहे का पाइप लगा हुआ था जिसके ऊपर से बोरिंग का पाइप निकल रहा था।

पिछले दिनों गिर्राजप्रसाद की बोरिंग की मोटर खराब हो गई। खराब मोटर को निकालने के लिए उन्होंने मोटर के रस्से को ट्रैक्टर से बांधा और इसे खींचा। इस दौरान योगेंद्र (17) पुत्र भजनलाल गुर्जर खड़ी पट्टियों के पास ही खड़ा था। पट्टियों पर दबाव बढ़ा तो वे दबाव सहन नहीं कर सकी और ऊपर लगे लोहे के पाइप सहित नीचे गिरकर टूट गई लेकिन दुर्भाग्य से योगेंद्र पट्टियों के नीचे आ गया और उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने पट्टियां हटाकर निकाला शव

घटना के बाद घबराए गिर्राज शर्मा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उन्होंने किसी तरह पट्टियों को हटाकर युवक के शव को पट्टियों के नीचे से बाहर निकाला। युवक की मौत की खबर कुछ ही देर में कस्बे भर में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अमावरा पुलिस चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को बामनवास के राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया जहां सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

भाइयों में सबसे बड़ा था, दसवीं के रिजल्ट का था इंतजार

योगेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और इसी साल उसने दसवीं की परीक्षा दी थी। परिवार को उसके दसवीं के रिजल्ट का इंतजार था लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही उन पर कहर टूट पड़ा। युवक की मौत की खबर सुनने के बाद पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव भर में चूल्हे नहीं जले वहीं मृतक के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक योगेंद्र।

रिवाली. बोरिंग के दौरान टूटी पट्टी।

खबरें और भी हैं...