भाजपा की बैठक में संगठन पर चर्चा
बामनवास. डूंगरी हनुमान मंदिर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन कहा कि देश शनै: शनै कांग्रेस मुक्त भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। संगठन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करें ताकि आगे की रणनीति बनाई जा सके। बैठक को संबोधित करते विधायक कुंजी लाल मीणा।