पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा के बाद भागवत कथा में बताया कथा का महातम्य

कलश यात्रा के बाद भागवत कथा में बताया कथा का महातम्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बामनवास। चांदनहोली कस्बे में यज्ञशाला के स्थान पर गुरूवार से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कस्बे सहित आसपास के गांवों के सैकड़ो लोग शामिल हुए। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना की गई जिसमें सोभाग्यवती महिलाएं विभिन्न परिधानों में जल से भरा हुआ मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई साथ चल रही थी। रास्ते में ग्रामीणों ने कलश यात्रा का कई जगह स्वागत किया। कलश यात्रा के पश्चात कथा आरंभ की गई जिसमें कथावाचक संत राजेन्द्र दास जी महाराज तथा पुष्प मुरारी बापू ने श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण का महत्व बताया। उन्होनें कहा कि संसार मोह माया के बंधन में जकड़ा हुआ है जिसके चलते वह दिनों दिन धर्म कर्म एवं भगवान को भूलता जा रहा है। अपने प्रवचन के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि श्रीमद्भागवत कथा ही एक माध्यम है जिसके सुनने मात्र से संसारी जीव इस भवसागर से पार हो जाता है। आयोजनकर्ता लखनलाल भगत नें बताया कि कथा के समापन पर राज्य सभा सदस्य डा. किरोड़ीलाल मीना तथा बामनवास विधायक कुंजीलाल मीना भी शिरकत करेगें।

खबरें और भी हैं...