पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमित जलापूर्ति नहीं, पानी के बिलों का बहिष्कार किया

नियमित जलापूर्ति नहीं, पानी के बिलों का बहिष्कार किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिवाली कस्बे में मंगलवार को नलों में नियमित रूप से पानी नहीं आने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने बिल जमा करने आए जमा कर्ता को बिना बिल जमा कराए ही बैरंग लौटा दिया। भाजपा मीडिया प्रभारी नीरू जागा, हेमू दास, गोपाल रैगर, ओमप्रकाश रैगर आदि ने बताया कि कस्बे में पिछले दो माह से पेयजल की हालत खस्ता है। कस्बे में पांच छह दिनों के अंतराल से जलापूर्ति की जा रही है। पेयजल सप्लाई के लिए पिछले दिनों विधायक कुंजीलाल मीना की अनुशंसा पर दो नई ट्यूबवैल खुदवाई गई थी किंतु विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें शुरू नहीं करवाया गया है, जिसके चलते इस गरमी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल का समाना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जबतक कस्बे में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं मिल पाती है सभी ग्रामीणों ने तय किया है कि वे बिल जमा नहीं करवाएंगे। मंगलवार को भी जब विभागीय कर्मचारी बिल जमा करने पहुंचा तो सभी ग्रामीणों ने बिलो का बहिष्कार कर उसे बैरंग लौटा दिया।

खबरें और भी हैं...