पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में लगी आग से घरेलू सामान जला

घर में लगी आग से घरेलू सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर में लगी आग से घरेलू सामान जला

बामनिया | शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बामनिया के काजलिया के स्कूल फलिए में रहने वाले फुला डामर के घर अचानक आग लग गई। लोगों को धुंआ उठता दिखाई दिया तो वे घर की ओर दौड़े। देखते ही देखते धुएं ने आग का रूप ले लिया। इससे घर में रखा अनाज, घास व अन्य सामान आदि जल गया। घटना की सूचना मिलते ही बामनिया पुलिस चौकी से एएसआई सीएस सोलंकी और हेड कांस्टेबल चंद्रपालसिंह रजावत पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड और डायल 100 भी मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...