मेघनगर : महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली
मेघनगर | डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जय भीम जागृति समिति के तत्वावधान में गायत्री परिवार की महिलाओं ने शनिवार को शंकर मंदिर से नगर में कलश यात्रा निकाली। यात्रा का स्वागत उत्सव समिति, सांई मित्र मंडल, भाजपा महिला मोर्चा ने स्वागत किया। इस अवसर पर उत्सव समिति के अध्यक्ष नीलेश भानपुरिया, महामंत्री प्रितेश भानपुरिया ने जय भीम जागृति समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बसोड़ का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेमसिंह भाबर, नटवर बामनिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया मौजूद थी। आभार काला बसोड़ ने माना।