जिला आयुष अधिकारी वास्कले को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।
आलीराजपुर | आयुष विभाग में कई दशकों से चिकित्सक विहीन औषधालयों में पदस्थ वरिष्ठ कर्मचारी, प्रभारी के रूप में औषधालय का संचालन का सभी कार्य देख रहे हैं। जिन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन जिला आयुष अधिकारी नयनसिंह वास्कले को दिया। जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि चिकित्सक दौरा, आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश, मेडिकल अवकाश पर जाने पर जिला स्तर से चिकित्सक की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। जब भी कर्मचारी औषधालय संचालन देखता है उसके संबंध में भी स्पष्ट लिखित निर्देश दिए जाए। निर्देश में विलंब की स्थिति में कर्मचारी कार्य करना बंद कर सकते हैं। ज्ञापन देते समय कर्मचारी संघ अध्यक्ष मगलसिंह डामोर, उपाध्यक्ष शीला डावर, सुरेश कटारे, अमनसिंह भुरिया, वेस्ता सिसौदिया, रामसिंह तोमर, हीरालाल डावर, रेलम डूडवा, मधुबाला राठौड़, अंतरबाई, छगन डावर, ज्योति चौहान, भूरी बामनिया, सुनिल गोयल आदि मौजूद थे।