- Hindi News
- National
- कांग्रेस नेता बामनिया के पुत्र के अपहरण मामले में एक फरार आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता बामनिया के पुत्र के अपहरण मामले में एक फरार आरोपी गिरफ्तार
आलीराजपुर | कांग्रेस के युवा नेता शंकर बामनिया के पुत्र का अपहरण कर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में फरार एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
टीआई दिनेश सोलंकी ने बताया कि फरार आरोपी नवींद्र उर्फ चंपू उर्फ रविंद्र पिता सोमसिंह (22) निवासी नरझली, थाना डही जिला धार को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपह्त बालक के पिता शंकर बामनिया से पूर्व में गिरफ्तार कुलदीप के मोबाइल नंबर से बात कर फिरौती के रूप में तीन लाख रुपए की मांग की थी। घटना में प्रयुक्त वाहन भी आरोपी से जब्त किया गया। रविंद्र को गिरफ्तार करने में एसआई एलएस भूरिया, प्रधान आरक्षक रामकुमार, नरेंद्र, प्रेमसिंह, दिनेश और मनीष का सराहनीय योगदान रहा। गौरतलब है कि 1 मई को अपने घर के आंगन में खेल रहे शंकर बामनिया के पुत्र का अपहरण करने के मामले में पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी कुलदीप पिता माधुसिंह निवासी सेमलपाटी, भगवतसिंह पिता नानसिंह और एक नाबालिग निवासी कजवानी को गिरफ्तार किया था।
फरार आरोपी नवींद्र उर्फ चंपू उर्फ रविंद्र काे पुलिस ने किया गिरफ्तार