पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 27 को भोपाल में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में प्रत्येक विखं से 100 सदस्य ले जाने का है लक्ष्य

27 को भोपाल में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में प्रत्येक विखं से 100 सदस्य ले जाने का है लक्ष्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चंद्रशेखर आजाद नगर

जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को शीतला माता मंदिर में जिला सचिव जगन सिंह निगवाल की मौजूदगी में हुई। बैठक में बताया गया कि संगठन में जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

बैठक में विकासखंड अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह डावर, उपाध्यक्ष राकेश चंगोड़, जुवानसिंह कनेश, सज्जनसिंह जमरा, बसंत कुमार अजनार ने विचार रखें। डावर ने बताया कि जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह डावर के मार्गदर्शन में विकासखंड वार बैठकें की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसटी वर्ग के लोग जैसे भील, भिलाला, पटेलिया समाज के लोग इस क्षेत्र में निवास करते हैं और उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

समस्याओं के निराकरण के लिए संघ के माध्यम से समाधान करने के लिए यह संगठन बनाया है। जनजाति समाज के उन्नयन और राष्ट्रीय विचारधारा के बारे में भी विचार रखें। आगामी बैठक की तारीख तय कर 27 मई को भोपाल में होने वाले प्रांतीय स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने की कार्य योजना तैयार की गई। साथ ही बताया कि भोपाल में होने वाले सम्मेलन में प्रत्येक विकासखंड से 100 सदस्यों को ले जाने का लक्ष्य संघ ने रखा है। बैठक में राजेंद्र सिंह बामनिया, खुमान सिंह चौहान, राकेश हिसार, नाहरसिंह भयड़िया , वेस्ता भयड़िया , शैलेश राठौड़, विजय परमार, नूर सिंह डोडवे, दीपक भूरिया, प्रेमसिंह राठौड़, आंवला राठौड़, रंगीली राठौड़, किशन सिंह हटेला, सव सिंह बामनिया, सुरेश राठौड़ आदि उपस्थित थे।

जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद सदस्य।

खबरें और भी हैं...