पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल व्यवस्था बहाल, रोज दे रहे 6 लाख लीटर पानी

पेयजल व्यवस्था बहाल, रोज दे रहे 6 लाख लीटर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोटर खराब होने की वजह से दस दिन से नहीं हुआ था पेयजल वितरण

भास्कर संवाददाता | मेघनगर

पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिल गई है। गड़बड़ाई पेयजल वितरण व्यवस्था नगर परिषद ने बहाल कर दी है। अब नगर के लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी।

दरअसल, औद्योगिक विकास निगम की पाइप लाइन रसौड़ी, पंचकुई, आवास कॉलोनी की मोटरे खराब हो जाने और अनास नदी से आने वाले पाली की पाइप लाइन फूट जाने से नगर में पानी वितरण नहीं हो पा रहा था। दस दिन से यह स्थिति बनी थी। परेशानी बढ़ी तो नगर परिषद ने तुरंत मोटर सुधरवाई। नगर परिषद अध्यक्ष ज्येाति नटवर बामनिया ने बताया कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर दिन मेहनत से स्थिति सुधर गई है। अब प्रतिदिन 6 लाख लीटर पानी नगर में सप्लाय किया जा रहा है। जहां-जहां पानी की समस्या आ रही है वहां भी एक-दो दिन में स्थिति पूरी तरह सुधर जाएगी।

खबरें और भी हैं...