पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 151 पुलिसकर्मियों की हुई जांच, 10 को बीपी और 5 को निकली शुगर

151 पुलिसकर्मियों की हुई जांच, 10 को बीपी और 5 को निकली शुगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में संबोधित करते अतिथि और उपस्थित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी।

भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर

स्वयं स्वस्थ रहोगे तो अच्छे से कार्य कर सकोगे। समाज में आई विकृतियों, बीमारियों और बुराई को लगातार दूर करने का काम पुलिस करती है। इसके लिए रात-दिन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी में लगे रहते हैं। जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में नियमित अंतराल में स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। समय-समय पर परीक्षण करवाकर स्वयं को तनाव से दूर रख सकते हैं। पुलिसकर्मियों का अधिकांश समय ड्यूटी पर बीतता है। ऐसे में जीवनशैली में परिवर्तन कर नियमित व्यायाम, योगा व ध्यान को भी शामिल करें।

यह बात जिला अस्पताल में आयोजित पुलिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रमेय रेवडिया ने कही। शिविर में 151 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ जिसमें 10 को बीपी व 5 को शुगर निकला। शेष अन्य जांचों की रिपोर्ट बाद में आएगी। शिविर में डाॅ. केसी गुप्ता ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य के प्रति प्राचीन काल से ही चिंता चली आ रही है।

पहला सुख निरोगी काया है इसलिए भोजन की अनियमितता दूर कर समय पर भोजन करें। एसएसपी सीमा अलावा ने कहा कि कुछ माह पहले आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब 250 कर्मचारियों ने स्वास्थ परीक्षण करवाया था। जिसमें से 60-70 लोगों को शुगर व बीपी होना पाया गया जो तुलनात्मक स्थिति में सामान्य से अधिक है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह आलीराजपुर से चांदपुर तक 15 किमी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में सीएमएचओ प्रकाश ढोके, डॉ. आर मंडल, एसडीओपी घनश्याम बामनिया, आरआई आनंद घुंघरवाल, टीआई दिनेश सोलंकी सहित विभिन्न पुलिस थानों व पुलिस चौकी से आए पुलिसकर्मी मौजूद थे।

एसपी विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि फरवरी में हुई कांफ्रेंस में सीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा की थी। जिसमें स्वास्थ्य शिविर प्रतिवर्ष करने का मुद्दा आया था। इसके बाद डीजीपी ने निर्देश दिए थे कि सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाए। इसके तहत जिले में शिविर आयोजित कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया।

खबरें और भी हैं...