पिकअप पलटने से 12 लोग घायल; नहीं मिली एंबुलेंस, 2 घंटे तड़पते रहे मरीज
बंडा | मोकलमऊ से बंडा की ओर गेहंू एवं सवारियों से भरी पिकअप क्रमांक एमपी-15-एलए-3387 ग्राम चौका भेडा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकलप में बैठे एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को भगवती मानव कल्याण संगठन जिलाध्यक्ष निरन सिंह लोधी एवं पुलिस वाहन से बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाएं जहां भर्ती कराया गया।
सूचना पर एसडीएम बीबी पांडेय, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य ओमकार बाबा, सरपंच सीताराम सिंह पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना एवं डाॅक्टरों को उचित इलाज करने निर्देष दिए। गौरतलब है इस हादस में पानबाई 40 वर्ष, गोपाल सिंह 65 वर्ष, मनोज 28, राजकुमार 24, हल्लीबाई 35 वर्ष घायल हो गए। इसके अलावा रामेश्वर 45 वर्ष, सीताराम पाल 60 वर्ष, कौशल सिंह 28 वर्ष, सुखबाई 30 वर्ष, माखन सिंह 40, जगत 50, तुलसीराम 30, महेश लोधी सभी निवासी मौकलमऊ हैं जो घायल हुए हैं।