पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरीदी केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

खरीदी केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीदी केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

बंडा| कृषि उपज मंडी में दो दिन से बारदाना न होने से खरीदी सेन्टर के किसान परेशान चल रहे थे। जिसकी शिकायत एसडीएम बीबी पांडे से की गई। एसडीएम ने शनिवार सुबह 9 बजे कृषि उपज मंडी में पहुंचकर निरीक्षण किया। तुलाई न हो पाने के कारणों की जानकारी प्राप्त की। सेवा सहकारी समिति मंजला एवं सेवा सहकारी समिति सौरई केंद्रों पर बारदाना नहीं होने से दो दिन से किसान परेशान चल रहे थे।



जबकि सेवा सहकारी समिति भेडाखास खरीदी सेंटर पर पर्याप्त बारदाना था। एसडीएम ने पांच-पांच गठानें मंजला और सौरई समिति सेंटर को दिलाकर कृषकों की तुलाई शुरू कराई।

खबरें और भी हैं...