पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल विवाह रोकथाम के लिए निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदनवाड़ा| कस्बे में स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बाल विवाह की रोकथाम और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बाल विवाह विरोधी पखवाड़े के तहत रैली का आयोजन किया गया जो विद्यालय से प्रारम्भ होकर ग्राम के मुख्य मार्गों से होती हुई ग्राम पंचायत परिसर पहुंची। रैली को प्रधानाचार्य विजेन्द्रसिंह शेखावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान स्थानीय विद्यालय परिसर में वाद विवाद प्रतियोगिता ओर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया और बाल विवाह नही करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान शाला प्रबंधन और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...