पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोजगार के लिए कौशल विकास केंद्र की मदद लें: बीडीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंदगांव | प्रखंड कैंप कार्यालय हुड़ांगदा में प्रधानमंत्री आवास एवं इंदिरा आवास के लाभुकों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने बैठक किया। उन्होंने कहा कि लम्बित आवासों को यथाशीघ्र पूरा कर लें एवं नये स्वीकृत आवास वाले लाभुक काम शुरू कर दें। उन्हें हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा बंदगांव में कौशल विकास केंद्र से लोग लाभ ले। साथ ही साथ कोल्हान प्रमंडल के दिन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र के प्रभारी आनन्द कुमार एवं केन्द्र प्रबन्धक रवि कुमार ने मुखिया विजय नाग से मुलाकात की। उन्होंने मुखिया श्री नाग से कहा कि सरकार ने युवक युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास केन्द्र की सुविधा दी है। बैठक में प्रखंड डिजिटल प्रबंधक कैलाश बांकिरा, अजय बागती, लाल दास, दोराय जोंकों समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...