पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

म. विद्यालय को हाईस्कूल का दर्जा देने की रखी मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकटी पंचायत भवन परिसर में रविवार को मध्य विद्यालय नकटी को उच्च विद्यालय करने तथा विकास योजना को लेकर पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों की बैठक उप मुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में ग्रामीणो नें माग किया कि मध्य विद्यालय नकटी को उच्च विद्यालय का दर्जा दिया जाय। ग्रामीणों ने बताया कि नकटी से उच्च विद्यालय कराईकेला की दूरी लगभग पांच किमी है। नकटी विद्यालय में वर्ग एक से लेकर आठ तक के लगभग चार सौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही दूर दराज से विद्यार्थी पठन पाठन के लिए पहुंचते हैं। इन परेशानियों को देखते हुए बैठक में ग्रामीणों ने उक्त विद्यालय को हाईस्कूल का दर्जा देने की मांग की है। इसके साथ ही उप मुखिया श्री गागराई ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणो ने गांव में खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मति, पेयजल के लिए कुआं का निर्माण आदि मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री गागराई ने कहा कि नकटी विद्यालय को उच्च विद्यालय करने की मांग विभाग से की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में जितने भी जन कल्याणकारी योजना चल रहा है उसे अविलंव पुरा करे। जहां चापाकल खराब है उसे मरम्मति कराया जाएगा। साथ ही नकटी डैम को सौन्दरीकरण के लिए जिला को आवेदन दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...