बंदगांव: दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन 18 व 19 अप्रैल को होगा
बंदगांव| प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6 सड़कों का शिलान्यास 18 अप्रैल को होगा। इसकी तैयारी को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ई रामेश्वर साह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण गिलुआ से मिलकर रूपरेखा तैयार की है। बंदगांव के हेसाडीह से रोरो पथ 7 किलोमीटर, टी02 3जगदा पथ एवम मेरोमगुटु जगदा पथ 1.90 किलोमीटर ,सिन्द्रिबेदा से गुंडई पथ 3.315, कोंसेया से सेलाय गुंडी तक पथ निर्माण का शिलान्यास होगा। इन कार्यक्रमों में विधायक शशिभूषण सामाड व विघायक जोबा मांझी मौजूद रहेंगे। वहीं गोइलकेरा में टी02 से गोताम्बा पथ निर्माण 1 किमी, सोनुआ कुलुन्दू से आसनतलिया पथ 3.35 किमी ,गोइलकेरा पुराना गोइलकेरा से धोबाडीह तक पथ निर्माण 3.80 किमी,सोनुआ पोड़ाहाट उपरतोला तक पथ निर्माण 4.05 किलोमीटर,सोनुआ गिरू से तोरबोकोचा तक पथ निर्माण 2.20 किमी का उदघाटन 19 अप्रैल को होगा। इसके लिये भव्य कार्यक्रम रखी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में सड़कों व पुलिया का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अलावे राज्य सम्पोषित सड़क योजना के तहत सड़क व पुल पुलिया का निर्माण चल रहा है ।